CLOSE

बिहार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, भव्य होगा आयोजन : दिलीप जायसवाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 19 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस समारोह में पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस समारोह को लेकर बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने जा रहा है।

पटना में khabarwala24 से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह का शपथग्रहण समारोह पहली बार हो रहा है, उत्सव का माहौल बना हुआ है। गांधी मैदान में इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन इस बार उत्सव के माहौल में होने जा रहा है। इस समारोह की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। उनके साथ, बिहार भर से लगभग 2-3 लाख मतदाता भी मौजूद रहेंगे। एक उत्सव का माहौल होगा, विकसित बिहार का सपना पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व और पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी, और अब सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आज सुबह 11:30 बजे पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। वहीं 11 बजे जदयू की ओर से विधायक दल की बैठक होनी है। 3.30 बजे एनडीए घटक दल के सभी विधायकों की बैठक होगी। इसके बाद नेता का चयन होगा।

- Advertisement -

जायसवाल ने कहा कि इसके बाद नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले, भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के एक सम्मानित नेता हैं और चूंकि वह 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं, इसलिए वह हार्दिक बधाई के पात्र हैं।

विपक्ष के चुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि विपक्ष जब भी चुनाव हारता है तो यही करता है, कभी वोट चोरी का आरोप लगाता है, कभी ईवीएम का, बहाने बनाता रहता है। लेकिन विपक्ष को समझना चाहिए कि जिस तरह से उन्होंने बिहार को धोखा दिया है, यह उसका नतीजा है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-