जीणमाता लक्खी मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सीकर, 28 सितंबर (khabarwala24)। राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ जीणमाता मंदिर के लक्खी मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।देश के कोने-कोने से भक्त माता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सीकर, 28 सितंबर (khabarwala24)। राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ जीणमाता मंदिर के लक्खी मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

देश के कोने-कोने से भक्त माता के दरबार में माथा टेकने के लिए आते हैं। यहां पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही भक्तों का कारवां शुरू हो जाता है। अष्टमी और नवमी होने के कारण अगले कुछ दिन मेले में अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

पुजारी राहुल पाराशर ने khabarwala24 से बात करते हुए बताया कि नवरात्रि में प्रतिदिन फूलों से मनमोहक भव्य शृंगार कर महाआरती की जा रही है। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। पेयजल के साथ-साथ गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखे लगाए गए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी दोनों की ओर से व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पूरे मेले परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान, होमगार्ड और आरएसी के जवान तैनात हैं, ताकि भक्तों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कोई घटना न हो। जिला प्रशासन लगातार मेले की मॉनिटरिंग कर रहा है।

पुजारी ने बताया कि कोलकाता, महाराष्ट्र से माता की पूजा के लिए सामान लाया गया है। रविवार की वजह से भीड़ काफी बढ़ गई है। अष्टमी और नवमी के दिन भी भव्य शृंगार किया जाएगा। भीड़ को देखते हुए उचित प्रबंध भी किए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

- Advertisement -

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पहले खाटू श्यामजी के दर्शन करने के बाद वहां जा रहे हैं। जो माताएं अपने छोटे बच्चों के साथ आई हैं, प्रशासन उनके लिए अलग से लाइन की व्यवस्था करा दे तो अच्छा रहेगा। बाकी व्यवस्था सही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News