CLOSE

सर्दियों में बार-बार चाय पीने से बढ़ सकती है परेशानी, आयुर्वेद से जानें कारण और उपाय

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियां शुरू होते ही भारत में चाय का सेवन अचानक कई गुना बढ़ जाता है। सुबह उठते ही चाय, नाश्ते के साथ चाय, ऑफिस ब्रेक में चाय और फिर शाम को ठंड भगाने के लिए चाय, कुल मिलाकर दिन में 4–6 कप चाय पीना आम बात है। पर कम लोग जानते हैं कि इसी आदत की वजह से सर्दियों में एसिडिटी बढ़ जाती है।

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों के अनुसार, ठंड के मौसम में चाय की अधिकता पेट में अम्ल का स्तर तेजी से बढ़ा देती है। क्योंकि सर्दियों में हमारा पाचन तो मजबूत होता है, लेकिन चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन इसे प्रभावित कर देते हैं। इसका नतीजा होता है छाती में जलन, खट्टे डकार, पेट भारी लगना या जी मचलना। खासकर खाली पेट चाय पीना तो सीधा एसिड अटैक जैसा असर डालता है। सुबह उठते ही चाय पीने वालों को यह समस्या ज्यादा होती है।

बार-बार चाय पीने से पेट की परत भी कमजोर पड़ जाती है। टैनिन इस परत को सुखा देते हैं, जिससे पेट का एसिड आसानी से जलन पैदा करने लगता है। इसके अलावा, दूध और चीनी मिलाकर बनाई गई बहुत कड़क चाय एसिड को और बढ़ा देती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चाय बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए। बस इसे कैसे, कब और कितनी मात्रा में पी रहे हैं, यही महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद भी कहता है कि चीज दोष नहीं करती, गलत समय और गलत मात्रा दोष करते हैं।

- Advertisement -

अब बात करते हैं एसिडिटी में जल्दी राहत देने वाले सरल उपायों की। सबसे आसान उपाय है एक लौंग चबाना। यह पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करती है और कुछ ही मिनटों में आराम देती है। इसी तरह एक चम्मच सौंफ और थोड़ी-सी मिश्री खाने से गैस और खट्टी डकार तुरंत शांत हो जाते हैं। गुनगुने पानी में एक बूंद देसी घी मिलाकर पीना भी पेट की जलन को कम करता है। अगर एसिडिटी ज़्यादा परेशान करे तो छाछ में जीरा मिलाकर पीने से भी तुरंत राहत मिलती है। मुलैठी का पानी भी बहुत हल्का और आरामदायक माना जाता है, जो पेट की परत को आराम देता है।

अगर चाय पीना जरूरी है, तो उसमें 1–2 इलायची डाल दें। यह चाय की गर्मी को कम करती है। दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं, सुबह खाली पेट और रात के खाने के बाद चाय बिल्कुल नहीं लें। इसके अलावा, बहुत कड़क या ज्यादा उबली चाय से बचें।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-