CLOSE

राजनाथ सिंह देश के रक्षामंत्री, उन्हें तथ्यात्मक बात करनी चाहिए : कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ग्वालियर, 11 नवंबर (khabarwala24)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध प्रांत और देश के बॉर्डर को लेकर दिए बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सोमवार को रक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार किया।

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में सिंधी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में सिंध की जमीन भले ही भारत का हिस्सा न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से वह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। जहां तक बॉर्डर की बात है, कब बॉर्डर बदल जाए, कौन जानता है? कल सिंध फिर भारत में आ जाए।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं, लेकिन जब कोई इतने बड़े पद पर रहता है, तो हम यह भी चाहते हैं कि वो तथ्यात्मक जानकारी दे। जहां तक सवाल हमारे पड़ोसी देशों का है, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमें बहुत उम्मीदें थीं कि कहीं न कहीं जो पीओके का क्षेत्र है, उसमें घुसकर हम बहुत कुछ हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं बार-बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात को दोहराया कि उन्होंने युद्ध रुकवाया।”

- Advertisement -

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना करते हुए कहा, “एक इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने विदेशी दबाव को पूरी तरह नकार दिया। आज से करीब 50 साल पहले जब उस समय पश्चिम और पूर्वी पाकिस्तान थे और उन्होंने हम पर वार किया था, और तब भी अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए इंदिरा जी को फोन किया था, लेकिन वे नहीं रुकी। उन्होंने पूर्व पाकिस्तान में अंदर जाकर उस देश को आजाद किया और नया देश बनाया। इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में यह अंतर है। ऐसे में भाजपा के लोग जो हवाई बातें करते हैं, उसे करके दिखाएं। पिछले 12 साल से देश में उनकी सरकार है, तब क्यों नहीं कर पा रहे हैं?”

उन्होंने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कहा, “एसआईआर में मूल बात यह है कि यह पूरा अभियान जिस समय शुरू हुआ है, यह वही समय है जब अनेक लोग गांव से बाहर मजदूरी के लिए जाते हैं। अब इसमें उन्हें इतना कम समय दिया है कि सिर्फ एक महीने के अंदर ही लोगों को सत्यापन करना है। अनेक लोग हैं जो 2003 के वक्त किसी और राज्य में थे, तो अब उस राज्य में अपना नाम तलाशें।”

उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी में कई लोग हैं, जिनका जन्म 2003 के बाद हुआ, लेकिन उनके माता-पिता का 2003 के पहले का प्रमाण नहीं मिल पा रहा है। कई गांव हैं, जहां 1000 वोटर्स में से 500 लोग बाहर मजदूरी करने गए हैं। वे भी 4 दिसंबर तक वापस नहीं पहुंच पाएंगे। बिना वजह वोटरों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है।”

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-