CLOSE

पेट, पीठ और पैर, शरीर के लिए बेहद लाभदायी है ‘टिड्डी मुद्रा’, यहां जानें सही तरीका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 7 नवंबर (khabarwala24)। ऑफिस में घंटों एक ही पोज में बैठने से पीठ और पैर का दर्द हो या अन्य शारीरिक समस्या। योग पद्धति इसके समाधान के लिए शलभासन या टिड्डी मुद्रा की सलाह देता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, शलभासन या टिड्डी मुद्रा एक महत्वपूर्ण आसन है, जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में सहायक सिद्ध होता है। यह आसन शरीर की समग्र फिटनेस को बढ़ावा देता है, जिसके अभ्यास से कई राहत मिलती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित अभ्यास से यह मुद्रा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधारती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करने में सहायक है।

- Advertisement -

शलभासन के कई फायदे हैं। सबसे प्रमुख लाभ रीढ़ की हड्डी की मजबूती है, जो पीठ दर्द और कमजोरी को दूर करता है। यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, पाचन तंत्र को बेहतर करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। वजन घटाने के लिए भी यह मुद्रा लाभकारी है, यह अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह छाती, कंधों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और रक्त संचार सुधारता है।

टिड्डी मुद्रा महिलाओं के लिए भी बेहद लाभकारी है। यह पीरियड्स संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक है। यह आसन पूरे शरीर को एनर्जी देता है।

एक्सपर्ट शलभासन करने की विधि भी बताते हैं। सबसे पहले, पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। पैरों को सीधा रखें, एड़ियां और पैर की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई हों। हाथों को शरीर के साथ रखें, हथेलियां ऊपर की ओर। अब सांस लें और सिर, छाती, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं, इसे करने के दौरान टिड्डी जैसी मुद्रा बन जाती है। पेट और कमर जमीन पर टिकी रहें। इस स्थिति में 10-20 सेकंड तक रुकें, सामान्य सांस लें। फिर धीरे से वापस मुद्रा में आएं।

- Advertisement -

हालांकि, कुछ लोगों को इसके अभ्यास में सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं, हर्निया, अल्सर या पेट की सर्जरी वाले व्यक्ति इसे न करें। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गर्दन या पीठ दर्द की गंभीर समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें। इन्हें योग प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास करना चाहिए।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-