CLOSE

‘पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था’, सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर बोल दिलीप जायसवाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 22 नवंबर (khabarwala24)। बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम किया जाएगा।

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को khabarwala24 से बातचीत में कहा कि ‘स्वर्णिम काल’ में बिहार का नाम गिना जाएगा, जिस दिन उद्योग का जाल राज्य में बिछेगा।

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय के विषय पर उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को होम मिनिस्ट्री सौंपी और हमें डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे नेता, होम डिपार्टमेंट के जरिए, पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम करेंगे।”

- Advertisement -

इस दौरान मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राहुल गांधी और ‘इंडी’ गठबंधन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘इंडी अलायंस टूटने की कगार पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व को कोई भी अब स्वीकार करने को तैयार नहीं है और आप जल्द ही अलायंस में एक बड़ी टूट देखेंगे।”

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जवाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ पर बिहार में यात्रा निकालकर तेजस्वी यादव को डुबाने का काम किया। अब इसी तरह कांग्रेस और राहुल गांधी की नाव पर जो चढ़ेगा, वह डूबेगा।

बिहार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसे विभागों को अपने पास रखा है। हालांकि, 20 साल में नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय को अपने पास नहीं रखा है। इस विभाग की जिम्मेदारी भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व व खान और भूतत्व विभाग संभालेंगे।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-