मोहाली, 8 अक्टूबर (khabarwala24)। Rajveer Jawanda पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। लगभग 12 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। राजवीर जवंदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
क्या है पूरा मामला (Rajveer Jawanda)
राजवीर का हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक राइडिंग के दौरान शिमला की ओर जा रहे थे। पिंजौर के पास

सड़क पर अचानक पशु से टकराने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में उन्हें सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।
शोक की लहर दौड़ी (Rajveer Jawanda)
इस घटना के बाद पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे के बाद मृत्यु की खबर ने दिल को झकझोर दिया है। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी रही। पंजाबी संगीत जगत ने आज एक बेजोड़ आवाज खो दी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की ताकत दे।”
क्या बोले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष (Rajveer Jawanda)
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “राजवीर के निधन से बहुत दुख हुआ। हम सबने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी, लेकिन अफसोस, भगवान की मर्जी कुछ और थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं, जो इस दुखद घटना से टूट गए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति दें और उनके प्रियजनों को इस दुख को सहने की ताकत दें।”
अभिनेत्री नीरू बाजवा ने लिखा भावुक संदेश (Rajveer Jawanda)
अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इंस्टाग्राम पर राजवीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा, “खुशमिजाज और नेकदिल राजवीर का इतनी जल्दी चले जाना असहनीय दर्द है। प्रिय राजवीर, अलविदा। एक होनहार युवा प्रतिभा को खोना अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार व निकटजनों को इस कठिन दौर में हिम्मत मिले। वह हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे।” पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। हम तुम्हें नहीं भूल पाएंगे छोटे भाई।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


