पटना, 30 अगस्त (khabarwala24)। पटना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाए गए इंजीनियर सचिन को भारतीय दूतावास और बिहार पुलिस मुख्यालय की सहायता से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिजनों ने सुनील के बैंक खाते में ही डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर किए थे।
पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि नेपाल निवासी धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के जरिए सचिन से संपर्क किया था। धर्मेंद्र ने सचिन को 12 लाख रुपए सालाना पैकेज की नौकरी का लालच दिया। इसके बाद सचिन को कोलकाता होते हुए हवाई मार्ग से पहले थाईलैंड और फिर म्यांमार भेज दिया।
एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि म्यांमार में एक क्रिमिनल गैंग ने सचिन को बंधक बना लिया और ऑनलाइन स्कैम करने वाले सिस्टम पर काम करने के लिए मजबूर किया।
जब सचिन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं सचिन के परिजनों से फोन पर फिरौती भी मांगी। सचिन को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
इस गिरोह में चीन के नागरिकों सहित कई संदिग्ध शामिल थे, जो सचिन के परिवार से डॉलर में फिरौती मांग रहे थे और न देने पर उसके अंग बेचने की धमकी दे रहे थे। सचिन के परिजनों ने डर के कारण डेढ़ लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था।
एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील कुमार ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए, जिसके आधार पर पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय ठगी और अपहरण रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान की है।
मुख्य आरोपी धर्मेंद्र अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर नौकरी के विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी ऑफर की सत्यता जांच लें।
एकेएस/वीसी
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


