CLOSE

पार्श्व बालासन तनाव और थकान से राहत में कारगर, जानें योगासन का सही तरीका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (khabarwala24)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और थकान आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में योग एक ऐसा साधन है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इनमें से एक प्रभावी योगासन है ‘पार्श्व बालासन’, जिसे ‘थ्रेड द नीडल’ पोज के नाम से भी जाना जाता है।

यह आसन रीढ़, कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से को आराम देता है, साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पार्श्व बालासन तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मददगार है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। इसके नियमित अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है और अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

- Advertisement -

यह योगासन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और कंधों या पीठ में जकड़न महसूस करते हैं।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें। अपने नितंबों को एड़ियों पर टिकाएं। अब धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन पर स्पर्श कराएं।

दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं या शरीर के साथ आराम से रखें। इस मुद्रा में गहरी और लंबी सांस लें। 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस अवस्था में रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।

- Advertisement -

हालांकि यह आसन अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन गर्भवती महिलाओं और घुटने या पीठ की गंभीर समस्या वाले लोगों को इसे करने से पहले योग विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। इसे खाली पेट या भोजन के 2-3 घंटे बाद करना सबसे उत्तम माना जाता है।

पार्श्व बालासन एक सरल और प्रभावी योगासन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं। योग विशेषज्ञों की मानें तो नियमित अभ्यास से इसके लाभ और भी बढ़ जाते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-