पटना, 6 दिसंबर (khabarwala24)। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री पर कहा कि जिस दिन निशांत कुमार जदयू में शामिल होंगे, वह दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा।
नीरज कुमार ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि जनता की यही आकांक्षा है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं। वे परिवार के संस्कारों पर गर्व करने वाले व्यक्ति हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के सारे कार्यकर्ता उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब निशांत कुमार औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे और नेतृत्व संभालेंगे।
जदयू नेता का यह बयान उस समय आया है, जब निशांत कुमार की राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हाल ही में जदयू सांसद मनोज झा ने भी इस ओर संकेत दिया था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी चाहते हैं कि वे राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला निशांत कुमार को ही लेना है। हालांकि, अभी तक राजनीति में एंट्री को लेकर निशांत कुमार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बताते चले कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व भी निशांत कुमार के राजनीति में आने के दावे तेज हुए थे।
दूसरी ओर जदयू नेता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद एक पल भी आराम नहीं किया। एनडीए के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए तीन नए विभाग बनाए गए हैं। कौशल एवं युवा विकास, नागरिक उड्डयन से संबंधित विभाग और उच्च शिक्षा विभाग। यह मुख्यमंत्री के पक्के इरादों का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी नेता ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। दुश्मन छाती पीटते रह गए, लेकिन जनता ने नीतीश कुमार को भारी बहुमत दिया। जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


