CLOSE

निर्माणाधीन भवन हादसा: मजदूरों की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ग्रेटर नोएडा, 20 नवंबर (khabarwala24)। गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के ढहने से हुई बड़ी दुर्घटना के मामले में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह हादसा 19 नवंबर को उस समय हुआ था, जब एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर अचानक से गिर गया और वहां कार्यरत मजदूर मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। मौके से कुल 11 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में जीशान (22 वर्ष), शाकिर (38 वर्ष), कामिल (20 वर्ष)—तीनों निवासी मोहल्ला रावलपट्टी, नई बस्ती, थाना जेवर—तथा नदीम (25 वर्ष), निवासी कालछिना, मोदीनगर, गाजियाबाद शामिल थे। हादसे में घायल हुए सात व्यक्तियों का उपचार कराया गया, जिसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।

घायलों में दानिश (21), फरदीन (18), रहीस (27), उमेश (24), सितारा (22), दिव्यांश (02), और पायल (10) शामिल रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, थाना रबूपुरा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि भवन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, साथ ही निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया था। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण कार्य कराए जाने के कारण पूरा ढांचा ध्वस्त हो गया और मजदूरों की जान गई।

- Advertisement -

इस मामले में थाना रबूपुरा में महावीर सिंह, उनके पुत्र गौरव और पत्नी राजबाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो एक और नाम सामने आया, जो मनोज माहेश्वरी पुत्र गेंदा माहेश्वरी, निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना जेवर था। आरोपी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और शुक्रवार को उसे थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा कट से गिरफ्तार कर लिया गया।

मनोज माहेश्वरी की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों को कानून के तहत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य संभावित जिम्मेदार व्यक्तियों की भी जांच कर रही है।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-