CLOSE

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-