CLOSE

एनडीए को संकल्प पत्र के बजाय क्षमा पत्र जारी करना चाहिए: सुरेंद्र राजपूत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

लखनऊ, 31 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना साझा संकल्प पत्र जारी किया है। इसके बाद से राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए का तो क्षमा पत्र जारी होना चाहिए।

सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “जो पार्टी 20 साल से सरकार में है, जो दल 20 साल से सरकार में है, जो गठबंधन 20 साल से सरकार में है, तो अपने काम गिनाए न? वो बताएं कि 9 करोड़ लीटर शराब चूहे कैसे पी गए? वो बताएं कि 7,581 करोड़ के पुल-पुलिया चूहे कैसे खा गए? वो बताएं कि उसने कितने मेडिकल कॉलेज बनाए?”

उन्होंने कहा, “एनडीए बताए कि कितने एम्स बनाए हैं उन्होंने? वो बताएं कि कितने सरकारी स्कूल बनाए, सरकारी यूनिवर्सिटी कितनी बनाईं? वो बताएं कि कितने कारखाने लाए, 20 साल में 20 कारखाने अगर लाए हों तो बताएं? आज की तारीख में तो एनडीए को जनता से क्षमा मांगने की आवश्यकता है और अपने कार्यों, जो उन्होंने किए, वो गिनाने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दुलारचंद यादव हत्या मामले पर कहा, “बिहार में जंगलराज की पराकाष्ठा है। ये तो हम कहते-कहते थक गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उसका इको-सिस्टम हमारे ही खिलाफ बातें बनाता रहता है। 2005 की तो याद दिलाता है, लेकिन 2025 तक जिस तरीके से उत्तर प्रदेश हत्या में और अपहरण में नंबर वन और बिहार नंबर दो है, इससे स्पष्ट होता है कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां देश का संविधान लागू ही नहीं होता। वहां पर पुलिस भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करती है, संविधान के इशारे पर काम नहीं करती।”

जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकले थे। इस दौरान उनके काफिले पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ में किसी ने गोली भी चलाई जो दुलारचंद यादव को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-