CLOSE

नाम बदलना भाजपा सरकार के राजनीति करने का नया तरीका: सपा सांसद अवधेश प्रसाद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’ और राजभवन का नाम ‘लोकभवन’ बदले जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे भाजपा के राजनीति करने का नया तरीका बताया।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “यह भाजपा सरकार के काम करने का नया तरीका है। इस तरीके के अनुसार वह कहीं नाम बदलेंगे, तो कहीं कुछ और करेंगे। सरकार को जो जायज काम है, जनता से जुड़ी जो समस्याएं हैं, उसपर विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल नाम बदलने से नहीं बल्कि काम करने से काम होता है।”

संचार साथी ऐप को लेकर हो रहे विवाद पर सपा सांसद ने कहा, “यह पूरी तरह से लोगों के मौलिक अधिकार पर हमला है। यह हमारे निजता के हनन का मामला है, जो नहीं होना चाहिए।”

- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेहरू पर दिए हालिया बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “मंदिर-मस्जिद का मुद्दा ब्लॉक हो गया है। भाजपा के लोग इस मुद्दे को फिर से उभारना चाहते हैं। देश के तमाम मुद्दे हैं, जनता से जुड़ी समस्याएं हैं, और जनता की परेशानियां हैं। इन सभी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो, उसपर ध्यान नहीं जाए, इसलिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “किसान आज परेशान है। धान की फसल की खरीदारी नहीं है। एसआईआर के जरिए लोगों से उनके वोट करने का अधिकार छिना जा रहा है। इन सभी जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो, इसलिए पुराने मुद्दे उठाए जा रहे हैं। जिन मुद्दों का आज के समय में कोई मतलब नहीं है, उन्हें फिर से उभारकर जनता में अपनी चर्चा चलाना चाहते हैं। जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। वह सवाल न करे और इसी में उलझी रहे तो यह अच्छी बात नहीं है।”

संसद में एसआईआर पर चर्चा की मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा, “संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष एक सिक्के के दो पहलू हैं। हम संसद का सत्र चलाना चाहते हैं, क्योंकि जनता की कई तरह की समस्याएं हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो, इसलिए सरकार बार-बार सदन को स्थगित करा रही है।”

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-