CLOSE

मुंबई में महिला से शर्मनाक हरकत, नामी फार्मा कंपनी के एमडी सहित 6 पर केस दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 30 नवंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के मुंबई से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक फार्मा कंपनी के दफ्तर में उन्हें गन प्वाइंट पर धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया गया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें मीटिंग के बहाने ऑफिस बुलाया गया था। वहां पहुंचते ही माहौल बदला-बदला लगा, लेकिन महिला समझ पाती उससे पहले ही उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया।

- Advertisement -

आरोप है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया और गन प्वाइंट पर रखते हुए उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें कीं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें अपमानित किया, धमकाया और उनकी अश्लील वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

पीड़िता ने यह भी कहा कि इस पूरी घटना के दौरान उन्हें गंदी भाषा में अपमानित किया गया और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने किसी से इस बारे में बात की, तो रिकॉर्डिंग को वायरल कर दिया जाएगा। इस डर के माहौल के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला का बयान दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एमडी जॉय जॉन पास्कल पोस्ट, दिनेश जैन, एल. बी. यादव, मनीष सिन्हा, जयेश कांग्रेसर और एक अन्य आरोपी शामिल हैं।

- Advertisement -

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने तकनीकी सबूत जुटाने, ऑफिस की जांच करने और सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि करने के लिए टीम तैनात कर दी है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-