CLOSE

मुंबई में भाजपा का सख्त कदम, बीएमसी चुनाव से पहले 26 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 9 जनवरी (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी की मुंबई इकाई ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने अनुशासनहीनता के आरोप में 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह कार्रवाई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव 2026 के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

अमित साटम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्यकर्ताओं को कई बार समझाया गया, इसके बावजूद उन्होंने महायुति के अधिकृत उम्मीदवारों को सहयोग नहीं किया। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह आचरण पार्टी की नीति, अनुशासन और चुनावी रणनीति के खिलाफ है। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

अपने आदेश में अमित साटम ने स्पष्ट किया कि आगामी बीएमसी चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ऐसे समय में किसी भी प्रकार की गुटबाजी, अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हित सर्वोपरि है और जो भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर कार्य करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में आसावरी पाटील, प्रवीण मरगज, मुक्ता महेश पटेल, संगीता खुटवड, सुचित्रा नाईक, प्रशांत ठाकुर, जयमुरगन नाडार, धनश्री अजय बागल, दिवेश यादव, विनित सिंह, अयोध्या पाठक, सरबतजीत सिंह संधू, सुचित्रा संदीप जाधव, अमित शेलार, कॅप्टन राकेश कोहेलो, शोभा सागावकर, दिव्या ढोले, मोहन अम्बेकर, उर्मिला गुप्ता, सुशील सिंह, सुषमा देशमुख, नेहल शहा, स्नेहाली वाडेकर, सिद्धदेश कोयंडे, प्रिया प्रवीण मरगज और जान्हवी राणे शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में स्पष्ट संदेश देने के लिए लिया गया है कि भाजपा में अनुशासन सर्वोच्च है। इस कार्रवाई के बाद मुंबई भाजपा संगठन में हलचल तेज हो गई है और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और अधिक आक्रामक होने के संकेत मिल रहे हैं।

- Advertisement -

अंबरनाथ नगर पालिका में बुधवार देर रात कांग्रेस के 12 नगरसेवकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। यह सामूहिक पार्टी प्रवेश कार्यक्रम नवी मुंबई में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में संपन्न हुआ था। इस घटनाक्रम को अंबरनाथ की स्थानीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिससे भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हुई है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-