पटना, 18 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के आंदोलन वाले बयान का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन ऐसा होना चाहिए जो धरातल पर दिखे।
रॉबर्ट वाड्रा ने पटना में khabarwala24 से बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। लोगों में भारी गुस्सा है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी भी तरह की हिंसा या झड़प हो। मैं कभी नहीं कहूंगा कि जेनरेशन जेड को इस तरह से सामने आना चाहिए, लेकिन लोग गुस्से में हैं। जहां भी उन्हें लगेगा कि चुनाव गलत तरीके से हारे गए हैं, वे जरूर सामने आएंगे, अपनी बात रखेंगे और विरोध के अपने तरीके चुनेंगे।
महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत में आंदोलन होते रहे हैं। अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने भी आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि यह भाईचारे को बचाने की लड़ाई है और यही बात रॉबर्ट वाड्रा कह रहे हैं।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के वाड्रा के चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गए सवाल पर कहा कि चुनाव को लेकर महागठबंधन के नेता जो बात कर रहे हैं, वही बात वाड्रा भी कर रहे हैं। उनकी बात बिल्कुल सही है।
सेना प्रमुख के बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले भी आतंकी हैं। दोनों एक जैसे ही दोषी हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने पीएम मोदी के पूर्व में दिए एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और पूरा देश यही कह रहा है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। बिल्कुल सही बात है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम उलट होंगे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


