नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 31 अक्टूबर तक चलने वाले 5वें विशेष अभियान को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाना और लंबित पड़े मामलों को न्यूनतम स्तर पर लाना है।
यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के सभी केंद्रीय अस्पतालों, अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में चलाया जाएगा। इसका व्यापक लक्ष्य कार्यकुशलता बढ़ाना, प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करना और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करना है।
अभियान के दौरान, लंबित मामलों को तेजी से निपटाने पर जोर दिया जाएगा। विभाग ने शीघ्र निवारण के लिए कई सार्वजनिक शिकायतों और संबंधित अपीलों को चिह्नित किया है, जो उत्तरदायी और पारदर्शी शासन के प्रति केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके अलावा, समीक्षा के लिए 15,494 भौतिक फाइलें और 3,279 ई-फाइलें भी चिह्नित की गई हैं। शासन में सुगमता और सरलीकरण को बढ़ावा देने के लिए, 11 नियमों की पहचान की गई है, जिनमें प्रक्रियागत बाधाओं को दूर किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्वच्छता अभियान के तहत, कार्यस्थलों को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए 1,454 स्थलों की पहचान की गई है, जहां पर 31 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाना है। विभाग ई-कचरे और अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान और निपटान को प्राथमिकता दे रहा है। इससे न केवल कार्यालय में उपयोगी स्थान बनेगा, बल्कि कबाड़ की बिक्री से राजस्व भी सृजित होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का यह विशेष अभियान कुशल शासन, उत्तरदायी प्रशासन और नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। मंत्रालय समय-समय पर सरकारी दफ्तरों में ‘स्वच्छता और सुशासन’ के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का विशेष अभियान चलाता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


