पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देने और मातृत्व का उत्सव मनाने के लिए माइक्रोसाइट की शुरुआत

Khabarwala24News,Newdelhi : पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट ‘मां’ शुरू की गयी है । जिसमें उनकी माता की स्मृतियों को संजोया गया है। पीएम मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था। माइक्रोसाइट ‘मां’ हीराबा को समर्पित है और इसमें मातृत्व के भाव को सम्मान देने के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News,Newdelhi : पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट ‘मां’ शुरू की गयी है । जिसमें उनकी माता की स्मृतियों को संजोया गया है।

पीएम मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था। माइक्रोसाइट ‘मां’ हीराबा को समर्पित है और इसमें मातृत्व के भाव को सम्मान देने के साथ हीराबा की स्मृतियों को संजोया गया है। इस माइक्रोसाइट में एक मां और उसके पुत्र के बीच के प्रेम और अटूट बंधन को दर्शाया गया है। इसमें हीराबा के कुछ वीडियो और चुनिंदा कथन भी हैं। साइट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष ब्लॉग है जो उन्होंने अपनी मां के जीवन के 100 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनके लिए लिखा था।

ऑडियो संस्करण हिंदी भाषा में है

ब्लॉग का ऑडियो संस्करण हिंदी भाषा में है। इस माइक्रोसाइट पर मोदी के जीवन और यात्रा को चार हिस्सों में समेटा गया है। इनमें सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र की स्मृतियां, वैश्विक संवेदना और मातृत्व का उत्सव हैं। इसमें ‘वैश्विक संवेदना’ (वर्ल्ड कंडोल्स) वाले खंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा तथा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत प्रमुख वैश्विक नेताओं के ट्वीट हैं जिनमें हीराबा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।

- Advertisement -

विशेष ई-कार्ड बनाने का प्रावधान है

‘मातृत्व का उत्सव’ (सेलिब्रिटिंग मदरहुड) नामक विशेष पेज में माताओं को देने के लिए विशेष ई-कार्ड बनाने का प्रावधान है। इन कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर होंगे। लोग अपने हिसाब से संदेश चुनकर इसे तैयार कर सकते हैं। यह माइक्रोसाइट प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उनके निजी ऐप ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ पर भी है। माइक्रोसाइट किसी वेबसाइट पर विषय विशेष आधारित वेबपेज या एक खंड होता है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News