CLOSE

एमसीडी:पहली बैठक में आप और भाजपा पार्षद आपस में भिड़े

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज दिल्ली:

शुक्रवार को नवनिर्वाचित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक में उपराज्यपाल वी.के सक्सेना द्वारा 10 ‘एल्डरमैन’ (मनोनीत पार्षद) की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए।

एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर इमारत में हुई बैठक की शुरुआत भाजपा पार्षद सत्य शर्मा को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पद के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ दिलाने के साथ हुई। शर्मा के एल्डरमैन मनोज कुमार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने पर आप के विधायक और पार्षद विरोध करने लगे।

- Advertisement -

जमकर हुई नारेबाजी

कई विधायक और पार्षद नारे लगाते हुए सदन में आसन के करीब पहुंच गए और दोनों पार्टी के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आप ने आरोप लगाया कि सक्सेना ने उन भाजपा नेताओं को एल्डरमेन नियुक्त किया है, जिन्हें नागरिक मुद्दों में विशेषज्ञता हासिल नहीं है।

कांग्रेस ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया

- Advertisement -

एमसीडी में 250 निर्वाचित पार्षद शामिल हैं। दिल्ली में भाजपा के सात लोकसभा सांसद और आप के तीन राज्यसभा सदस्य तथा दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा नामित 14 विधायक भी महापौर और उप महापौर पद के लिए होने वाले चुनावों में हिस्सा लेंगे। स्थायी समिति के छह सदस्य भी चुने जाएंगे। नौ पार्षदों वाली कांग्रेस ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-