अयोध्या, 22 नवंबर (khabarwala24)। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि लंदन या न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में मुसलमान मेयर बन सकते हैं, भारत में वही व्यक्ति किसी विश्वविद्यालय का कुलपति तक नहीं बन सकता। उनके इस बयान पर अयोध्या के साधु-संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मौलाना अरशद मदनी के बयान पर आध्यात्मिक गुरु रामविलास वेदांती ने कहा कि लगभग सभी राज्यों में मुसलमान विधायक हैं। मुसलमान सांसद हैं, अगर उन्हें दबाया जाता तो वह सांसद न बनते। आज जिस तरह भारत में विधायकों को छूट दी गई है, ऐसी छूट किसी अन्य धर्म के लोगों को नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश में मदरसा खोल रहे हैं और उन मदरसों पर कभी कोई रोक नहीं लगी। मदनी गलत हो रहे हैं। मदनी को पता नहीं है कि सामाजिक सद्भावना के लिए पीएम मोदी ने जो काम किया है, आज तक भारत के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि मदनी को देखना चाहिए कि चीन में मुसलमानों की स्थिति क्या है? वहां सारी मस्जिदें तोड़ दी गई हैं। विश्व के किसी कोने में सड़कों पर शुक्रवार के दिन इबादत नहीं होती है। भारत ही एक ऐसा देश है, जहां का मुसलमान सड़कों पर नमाज अदा करता है। भारत में मुसलमानों को जितनी छूट है, उनकी दुनिया के किसी देश में नहीं है।
वहीं अयोध्या के सीताराम दास महाराज ने कहा कि मदनी का बयान निंदनीय है। उन्हें किसी प्रकार का कोई ज्ञान ही नहीं है। भारत में सभी मुसलमान आनंदपूर्वक रहते हैं। विदेशों में तो मस्जिदों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाता है। चीन, अमेरिका में मस्जिदों को तोड़ दिया जाता है। इस पर कोई बयान नहीं देता। कई मुसलमान भारत में मंत्री रहे हैं, आरिफ खान बिहार के गर्वनर हैं। उन्हें ये सब नहीं दिखता है। उन्होंने काला चश्मा लगा लिया है। वह दंगा कराना चाहते हैं। वह आतंकी सोच के हैं। उनकी जांच होनी चाहिए कि उनकी फंडिंग कहां से होती है?
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


