पश्चिम मेदिनीपुर, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने कहा कि भारत में ‘बाबरी मस्जिद’ कभी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में गिराए गए ढांचे पर दुख मनाना बेकार है, क्योंकि लंबे आंदोलन और बलिदानों के बाद अब उस जगह पर राम मंदिर बना है, जिसे पूरे देश का समर्थन मिला है।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “भारत में बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी। और विवादित ढांचे के लिए जो मातम मनाया जा रहा है, उससे कोई फायदा नहीं होगा। लंबे आंदोलन और विवादित ढांचे के लिए दी गई कुर्बानियों के बाद अयोध्या में वहां राम मंदिर खड़ा है। पूरे देश के लोग इसका समर्थन करते हैं और कोर्ट ने भी अपना फैसला दिया।”
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देशवासी खुश हैं, लेकिन कुछ लोगों की आदत नहीं बदली है। वे अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। ममता बनर्जी की भी यह आदत है।
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “आरएसएस, ममता बनर्जी को क्यों लेगा? उनमें ऐसी क्या काबिलियत है? अगर वह राइट-विंग पॉलिटिक्स करना चाहती हैं, तो उन्हें एक नई पार्टी बनानी चाहिए और अपनी ताकत दिखानी चाहिए।”
दिलीप घोष ने आगे कहा कि हुमायूं कबीर को ममता बनर्जी के साथ लड़ना है और राजनीति करनी है तो नई पार्टी बनाकर दमखम दिखाएं, वही ठीक होगा।
भाजपा नेता ने बंगाल में अलग-अलग जगह गीता पाठ के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “तीन साल से सामूहिक गीता पाठ का आयोजन बंगाल में हो रहा है। शुरुआत में कोलकाता में आयोजन हुआ, जिसमें तकरीबन एक लाख लोग आए। पिछले साल सिलीगुड़ी में आयोजन हुआ। इस बार 5 लाख लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इस आयोजन का नेतृत्व साधु संत कर रहे हैं।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


