CLOSE

marriage broken सहेलियों ने दूल्हे से पूछा सवाल, झट से दिया ऐसा जवाब, टूट गई शादी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Madhya Pradesh: marriage broken मध्य प्रदेश के एक जनपद में दूल्हे की ओवर एक्टिंग दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने शादी ही तोड़ दी। बात शादी के जयमाल तक पहुंच गई थी, लेकिन दूल्हे ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिससे दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने कह दिया कि ये शादी नहीं हो सकती।

बारात का हुआ जोरदार स्वागत

प्रयागराज के मेजा के अकबर शाहपुर गांव में शुक्रवार को बारात आई। बरातियों के शानदार तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया। इसके बाद जयमाला की बारी आई। जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन की सहेलियां उससे हंसी-ठिठोली करने लगीं। थोड़ी देर में दुल्हन भी वरमाला डालने के लिए आ गई।

वरमाला डालने से दुल्हन ने कर दिया मना

इसी दौरान एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने जवाब में अपनी जन्मतिथि 2025 बताई। फिर क्या था इस जवाब पर दुल्हन भड़क गई। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन ने वरमाला डालने से इन्कार कर दिया। बाद में बहुत मान मनौवल हुआ पर वह तैयार नहीं हुई। बिन दुल्हन बरात लौट गई।

- Advertisement -

दुल्हन के भाई ने बताया क्यों टूटी शादी?

बता दें कि एक युवती की शादी थी, जहां बारात पहुंची थी। दुल्हन के भाई ने बताया कि सात भाइयों में उसकी इकलौती बहन है। उसकी शादी में बाइक के अलावा 11 लाख खर्च किए गए। लेकिन दूल्हे की हरकत और उसके पिता की ओर से लगातार दहेज की मांग से आजिज आकर बहन की शादी नहीं की गई। आरोप लगाया कि दूल्हा विक्षिप्त है। वह न तो मोबाइल चला पाता है और न ही बाइक। जन्मतिथि भी न बता पाया।

आरोप को निराधार बताया

वहीं, दूल्हा पक्ष दुल्हन के घरवालों की ओर से लगाए आरोपों को इनकार करता रहा। उन्होंने दुल्हन पक्ष को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुए। दूल्हे पक्ष के मुताबिक, उसने मजाक में गलत जन्म तिथि बताई थी। इसके बाद दूल्हा सहित बराती मायूस हो गए और घर लौट गए।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-