चेन्नई, 25 अगस्त (khabarwala24)। तमिल स्टार वडिवेलु ने नई फिल्म साइन कर ली है। मारीसन के लिए वाहवाही बटोर रहे एक्टर अब प्रभु देवा के साथ फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।
वडिवेलु और प्रभु देवा लगभग 25 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत उत्सुक हैं।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसे अभी प्रोडक्शन नंबर 4 कहा जा रहा है। इसका संगीत कोई और नहीं बल्कि मशहूर म्यूजिक कंपोजर युवान शंकर राजा देंगे। दुबई में पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छाई हैं। एक फोटो में प्रभु देवा और वडिवेलु साथ खड़े स्टेज पर पोज देते दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ब्लॉकबस्टर मूवी आने वाली है।
इस फिल्म का डायरेक्शन सैम रोड्रिग्स ने किया है। कन्नन रवि इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेता बब्लू पृथ्वीराज भी इसमें अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म के एक्शन सीन पीटर हेन डायरेक्ट करेंगे।
वडिवेलु और प्रभु देवा ने एक साथ कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। इनमें काधलन, एंगल अन्ना, मनधाई थिरुदिविट्टई, मिस्टर रोमियो और लव बर्ड्स जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
वडिवेलु को हाल ही में आई फिल्म मारीसन में देखा गया था। निर्देशक सुदेश शंकर की इस फिल्म की तारीफ कमल हासन ने भी की थी। फहाद फाजिल और वडिवेलु स्टारर फिल्म की तारीफ करते हुए कमल हासन ने कहा, यह फिल्म चतुराई के साथ गहरी बात कहने में सक्षम है। खूब हंसाने के साथ ही सोचने पर भी मजबूर करती है, और मैं टीम के इस प्रयास की सराहना करता हूं।
यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फहाद फाजिल एक चोर की भूमिका में हैं, जो अपने अगले शिकार की तलाश में है। उसे वडिवेलु मिलते हैं, जो अल्जाइमर के मरीज हैं और जिनके पास बहुत पैसे हैं। इसके बाद कई लोगों के खून होने लगते हैं। इसी से फिल्म में नया ट्विस्ट आता है।
जेपी/एबीएम
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


