नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देशवासियों को त्योहारों की खुशियों की बधाई दी और विशेष रूप से छठ महापर्व को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में त्योहारों का उल्लास देखने को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ”पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है। हम सब ने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है। जगह-जगह घाट सज रहे हैं, बाजारों में रौनक है, और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा में शामिल महिलाओं की निष्ठा और समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज और प्रकृति के बीच गहरी एकता का भी प्रतीक है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं, वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ”छठ के घाटों पर समाज का हर एक वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारतीय सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।”
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में अगर मौका मिले, तो छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें।”
अंत में प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को, छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकता और अपनेपन की भावना को भी बढ़ाता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


