CLOSE

अक्टूबर महीने से खास की उम्मीद कर रहीं मलाइका अरोड़ा, शेयर किया इंटरेस्टिंग पोस्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (khabarwala24)। फिटनेस डीवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने काम से जुड़ी सारी चीजों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं।

एक्ट्रेस का शो इंडियाज गॉट टैलेंट नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है और एक्ट्रेस बतौर जज इसमें नजर आने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने ये बताया है कि अक्टूबर महीने में ‘ओ’ में क्या-क्या ला सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट किया है और पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, “मे दा ‘ओ’ इन अक्टूबर स्टैंड फॉर।” पोस्टर पर ‘ओ’ से शुरू होने वाली काफी चीजें लिखी हैं।

- Advertisement -

मलाइका के द्वारा पोस्ट किए गए इस पोस्टर पर लिखा है, “ओपन डोर (रेवेलुशन), ओवरफ्लोइंग ग्रेस, ओवरफ्लोइंग होप, आउटपोरिंग फॉर ब्लैसिंग्स, ओवरकमिंग बैटल, ऑनगोइंग फैथफुलनेस।” ये सारी ही चीजें ‘ओ’ से शुरू होती हैं और अक्टूबर का महीना भी ‘ओ’ (अंग्रेजी में) से शुरू होता है। उम्मीद करते हैं कि एक्ट्रेस को अक्टूबर के महीने में ये सारी चीजें मिलें।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा का नया शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ 4 अक्टूबर से सोनी लिव पर टेलीकास्ट होगा। शो में मलाइका के अलावा सिंगर शान और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने इंडियाज बेस्ट डांसर, मॉडल ऑफ़ द ईयर सीज़न 2, और इंडियाज बेस्ट डांसर-3 जैसे शोज को जज किया है।

मलाइका अरोड़ा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और टीवी शोज पर फोकस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद को मॉडल शोज और फिटनेस डीवा के तौर पर उभारा है। एक्ट्रेस के नए-नए ब्रांड के फोटोशूट होते रहते हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में लीड रोल में आयुष्मान खुराना हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक्ट्रेस को ‘डॉली की डोली’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, और ‘हाउसफुल 2’ में देखा गया। मलाइका ने इंडस्ट्री को कई आइटम सॉन्ग दिए हैं, जिसमें ‘पांडे जी बजावे सीटी’, छैया-छैया’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’, और ‘अनारकली डिस्को चली’ शामिल हैं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-