नासिक, 22 नवंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र के नासिक में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट है। आसपास के क्षेत्र को प्रभावित इलाका घोषित कर दिया गया है। सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त जिला पशुपालन ने इसकी जानकारी दी है।
अधिकारी के मुताबिक, नासिक महानगर पालिका क्षेत्र में एक एनजीओ के पास 9 सूअर थे। उनकी मौत हो गई थी, और पोस्टमार्टम के बाद सैंपल की जांच कोकण भेजी गई थी। वहां से आई रिपोर्ट के मुताबिक, वे अफ्रीकी स्वाइन फीवर से पीड़ित थे। रिपोर्ट में अफ्रीकी स्वाइन फीवर पॉजिटिव आया है।
इसके बाद कलेक्टर ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सभी को सावधान रहने की सलाह दी गई। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीन किलोमीटर के दायरे में निगरानी बढ़ा दी गई है।
21 नवंबर को एनिमल हसबेंडरी के दीप्ती कमिश्नर और रैपिड एक्शन टीम के साथ इलाके में गए थे लेकिन वहां सभी सूअर मर चुके थे। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रभावित जगह पर तीन महीने तक वहां सूअर नहीं रखा जाए। सैंपल एकत्रित करने के लिए भी टीम 1 किलोमीटर के दायरे में गई थी, लेकिन कोई भी सूअर नहीं मिला।
अधिकारियों की तरफ से नागरिकों से अपील की गई है कि अगर कोई सूअर बीमार या बीमार जैसी हालत में दिखे तो उसकी सूचना दें। इसके साथ ही वार्ड मेंबर्स को भी इसके लिए निगरानी करने के लिए कहा गया है कि अगर कोई सूअर मरा हुआ मिले तो इसकी जानकारी अधिकारियों को तुरंत दें, जिससे सैंपल एकत्रित कर यह जांच की जा सके कि उसकी मौत कैसे हुई। कहीं वह भी अफ्रीकी स्वाइन फीवर से ग्रसित तो नहीं था?
बता दें कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर घरेलू और जंगली सूअरों में फैलने वाला संक्रामक वायरल रोग है। इससे ग्रसित होने वाले सूअर के मरने की संभावना 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह इंसानों के लिए खतरा नहीं है, लेकिन इसका सूअरों की आबादी और कृषि अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। यह वायरस कपड़ों, जूतों, पहियों और अन्य सामग्रियों पर जीवित रह सकता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


