शिरडी, 28 सितंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऐसे में श्री साईंबाबा संस्थान ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने इसकी जानकारी दी। संस्थान ने यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।
महाराष्ट्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है, घरों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं और जानवरों का चारा भी बह गया। इन परिस्थितियों में, श्री साईंबाबा संस्थान ने हमेशा की तरह सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है।
श्री साईंबाबा संस्थान ने महाराष्ट्र में हुई इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने इस सहायता की घोषणा की। गोरक्ष गाडिलकर ने आईएनएस से खास बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय की मंजूरी प्राप्त होने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड को दी जाएगी।
श्री साईंबाबा संस्थान ने हमेशा समाज के कल्याण और आपदाओं के समय में मदद देने का संकल्प लिया है। इसके पहले भी कई बार संस्थान ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सहायता दी है, चाहे वह प्राकृतिक आपदाएं हों या समाज के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाना हो।
इस मदद की राशि से प्रभावितों की पुनर्वास प्रक्रिया और राहत कार्यों में सहायता मिलेगी। यह राशि उन लोगों तक पहुंचाई जाएगी जिनके घरों में पानी घुस गया है, जो बेघर हो गए हैं और जिन्होंने अपने परिवार या संपत्ति की हानि देखी है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसानों ने सरकार से कर्ज माफी की गुहार तक लगाई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


