CLOSE

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में जीतेगी भाजपा: दलीप सिंह राणा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नागपुर, 1 दिसंबर (khabarwala24)। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व भारतीय पहलवान और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा, उर्फ ​​’द ग्रेट खली’, सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छा काम कर रही है इसीलिए वह जीत रही है।

भाजपा नेता दलीप सिंह राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों का जोश साफ दिख रहा है। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोगों को भाजपा के ऊपर विश्वास है, इसीलिए जनता भाजपा के साथ है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है, यही वजह है कि लोग पार्टी के प्रति काफी प्यार दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार के नेता हर फैसले से पहले बहुत सोच-विचार करते हैं। उनके मन में हमेशा देश का सर्वोत्तम हित रहता है।

- Advertisement -

संसद के शीतकालीन सत्र पर उन्होंने कहा कि हम लोग इस पर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। बड़े नेता अच्छा काम कर रहे हैं। हमसे ज्यादा इन लोगों को हर बात की समझ है। भाजपा की राज्य में देश और जनता का विश्वास हो रहा है। सरकार की सोच वहीं से शुरू होती है, जहां हमारी खत्म होती है, इसलिए इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार देश के हित में काम कर रही है।

बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के इन स्थानीय निकायों में 6,859 सदस्य और 288 अध्यक्ष पद हैं। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) दिनेश वाघमारे ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस चुनाव में लगभग 1.03 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

- Advertisement -

एसईसी के अनुसार, राज्य की कुल 246 नगर परिषदों में से 10 नवगठित हैं, जबकि अन्य सभी 236 नगर परिषदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

उन्होंने बताया कि राज्य की कुल 147 में से 42 नगर पंचायतों का चुनाव हो रहा है। इन 42 नगर पंचायतों में से 15 नवगठित हैं। बाकी सभी 27 नगर पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं, 105 नगर परिषदों का कार्यकाल अभी शेष है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-