CLOSE

Mahakal Temple Bhasma Aarti होली के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान लगी आग, 13 लोग झुलसे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Fire in Mahakal Temple Bhasma Aarti मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के महाकाल मंदिर में सोमवार को होली के दिन बड़ा हादसा हो गया है। मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भस्म आरती के दौरान जब मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था उसी दौरान आग भड़क गई। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। घायलों में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल रहा होगा जिस कारण से आग भड़की है।

आग पर पाया जा चुका नियंत्रण (Mahakal Temple Bhasma Aarti)

हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान 13 लोग घायलों हो गए हैं। घायलों में से कुछ की पहचान हुए हैं। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी झुलस गए। मौके पर पहुंचे उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

- Advertisement -

घायलों से मिलने पहुंचे कलेक्टर (Mahakal Temple Bhasma Aarti)

हादसे के बाद कलेक्टर नीरज सिंह घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा- घायलों का इलाज जारी है। भस्म आरती के दौरान हादसा हुआ है। आग क्यों भड़की इसके कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बता दें कि होली के दिन महाकाल के गर्भगृह में भस्म आरती के बाद गुलाल उड़ाया जा रहा था।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-