महागठबंधन में सबकुछ ठीक, समन्वय समिति जो फैसला लेगी उसे मानना होगा: तारिक अनवर

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल दल अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कोई भी दिक्कत महागठबंधन में नहीं है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल दल अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कोई भी दिक्कत महागठबंधन में नहीं है। सबकुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा।

khabarwala24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल दल अपनी-अपनी पार्टी के लिए अधिक सीटों की मांग करते हैं। हमारी समन्वय समिति सभी चीजों को देख रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी मांगें रखी हैं, लेकिन फैसला समन्वय समिति करेगी और समिति जो भी फैसला लेगी, उसे सभी को मानना होगा।

- Advertisement -

लखनऊ से बसपा प्रमुख मायावती द्वारा भाजपा की प्रशंसा करने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पलटवार करते हुए इसे बेकार की बात बताई। उन्होंने कहा कि जो पैसा है वह सरकार के पास होता है, किसी व्यक्ति विशेष पार्टी के पास नहीं जाता है। वह भाजपा की प्रशंसा कर रही हैं, वह योगी की प्रशंसा कर रही हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि उनकी मंशा क्या है।

झारखंड में कुड़मी समुदाय का एससी वर्ग में शामिल होने की मांग को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि यह वहां का स्थानीय मामला है। वहां के मुख्यमंत्री सक्षम हैं इस बात का फैसला लेने के लिए। अगर कुड़मी को एससी वर्ग में लेने पर विरोध हो रहा है तो सरकार को देखना चाहिए।

बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। हालांकि गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों के नेताओं का मानना है कि सबकुछ ठीक है और जल्द ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है कि 25 से 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होना है और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -

महागठबंधन में शामिल दलों का दावा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार से बिहार की जनता परेशान है और इस चुनाव में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। वहीं, एनडीए नेताओं का मानना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों के दम पर बिहार की जनता को भरोसा है और इसीलिए बिहार में एनडीए सरकार बनना तय है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News