मुंबई, 18 नवंबर (khabarwala24)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ नेताओं के शामिल नहीं होने को उनकी नाराजगी से जोड़े जाने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कुछ मंत्री शामिल नहीं हुए। वजह यह है कि कार्यकर्ताओं से संबंधित कुछ चुनाव होने हैं। इस चुनाव में उनकी व्यस्तता की वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। मंत्रिमंडल की बैठक में इस अनुपस्थिति को उनकी नाराजगी से जोड़ना किसी भी मायने में उचित नहीं है।
मंत्री ने बताया कि यह मंत्रिमंडल की बैठक मुख्य रूप से दो मुद्दों को लेकर आहूत की गई थी, जिसमें प्रमुख रूप से बुनियादी ढांचे का विकास और दूसरा जंगलों में तेंदुआ देखे जाने का मुद्दा शामिल है। मंत्रिमंडल की बैठक का मुख्य मुद्दा यही रहा। इसे लेकर चर्चा का दौर जारी था। कार्यकर्ताओं से संबंधित चुनाव की वजह से हमारे कुछ मंत्री शामिल नहीं हुए, जिसे कुछ लोगों ने उनकी नाराजगी से जोड़ दिया, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन बातों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय चुनावों में आमतौर पर लोग सस्ती राजनीति का फायदा उठाने के लिए कभी उस दल में तो कभी दूसरे दल में शामिल हो जाते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई ठोस फायदा नहीं होता है। ऐसे ये लोग राजनीतिक फायदा अर्जित करने के लिए करते हैं, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं होता है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारे नेताओं और मंत्रियों के बीच में कोई नाराजगी नहीं है। अगर हमारे बीच में किसी भी प्रकार की नाराजगी होती भी है तो उसके लिए पार्टी की तरफ से दूसरी बैठक बुलाई जाती है। ऐसे विषयों को लेकर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि नि:संदेह ऐसा देखने को मिला है कि जब स्थानीय चुनाव में किसी नेता को अपनी पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलता है तो वो दूसरी पार्टी का दामन थाम लेते हैं। मान लीजिए, अगर किसी को भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिला तो वो कांग्रेस या शिवसेना का दामन थाम लेता है। इसी तरह से अगर किसी को शिवसेना की ओर से टिकट नहीं मिला तो वो भाजपा का दामन थाम लेता है। इस तरह का व्यवहार लोग करते हैं ताकि अपने लिए राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में कर सकें, लेकिन इससे कोई अपेक्षित फायदा नहीं पहुंच पाता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


