मुंबई, 28 सितंबर (khabarwala24)। टीवीके के नेता और अभिनेता विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर जिले में रैली की थी। इस रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस हादसे पर दक्षिण भारत के कई सितारों ने दुख जताते हुए अपनी संवेदना सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
मॉलीवुड के दिलों की धड़कन और सुपरस्टार ममूटी ने अपनी ‘एक्स’ टाइमलाइन पर लिखा, “करूर में हुई दुखद घटना से बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”करूर भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
अभिनेता मनोज मांचू ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, “मेरा दिल टूट गया है। यह दर्द शब्दों से परे है। यह बेहद परेशान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्चों सहित कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
निर्देशक पा रंजीत ने ‘एक्स’ पर लिखा, “करूर दुर्घटना बहुत बड़ी त्रासदी है, जो दिल को झकझोर गई। टीवीके नेता की प्रचार सभा में भगदड़ में मारे गए लोगों के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा और पीड़ा हुई है। मैं प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
वहीं इस हादसे से दुखी अभिनेता-राजनेता विजय ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए बताया कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। साथ ही घायलों को भी 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘एक्स’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया और मुआवजे का ऐलान किया।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


