CLOSE

कमलनाथ का सरकार पर निशाना, बोले- इनकी मंशा एसआईआर के जरिए सरकारी सुविधाएं बंद करने की है

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

भोपाल, 5 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन यादव सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दिए गए एक बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा वोट चोरी से सरकार बनाने और आमजन से सरकारी सुविधा छीनने की है।

दरअसल, अभी हाल ही में मोहन यादव सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा था कि जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, वे योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इस बयान का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एसआईआर को लेकर भाजपा के असली इरादे अब सामने आ गए हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जिनके नाम एसआईआर में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इसे लेकर कमलनाथ ने कहा कि गोविंद सिंह राजपूत के बयान से स्पष्ट है कि पहले ये लोगों का राशन बंद करेंगे, उसके बाद मुफ्त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाडली बहना योजना का पैसा, छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएं, जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे छीनना चाहते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जाहिर है कि आज यह राशन पानी खत्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण खत्म करने की बात भी करने लगेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी शुरू से ही एसआईआर को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिल्कुल साफ हो गया है कि ये लोग एक तरफ वोट चोरी के जरिए अपनी सरकार बनाना चाहते हैं तो दूसरी तरफ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से गुलाम बनाने की कोशिश है, इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके खिलाफ कमर कस लेनी चाहिए।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-