रांची, 5 दिसंबर (khabarwala24)। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने सत्तारूढ़ पार्टी ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ (जेएमएम) के एनडीए से गठजोड़ की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की ‘सुनियोजित साजिश’ बताया।
रांची में मीडिया से बात करते हुए इरफान अंसारी ने कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी की सुनियोजित साजिश है। हम लोग क्यों (एनडीए के साथ) जाएंगे? जनता ने जेएमएम को पूर्ण बहुमत दिया, जिसमें 28 प्रतिशत आदिवासी, 19 प्रतिशत मुस्लिम और बाकी साथ आएं तो 50 साल तक हमारी सरकार रहेगी। फिर कौन सोच सकता है कि कोई भाजपा में जाएगा?”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की जानबूझकर की गई कोशिश है, ताकि सरकार का काम प्रभावित हो। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारी सरकार पांच साल मजबूती से पूरा करेगी।
बिहार के मुसलमानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “बिहार में मुसलमानों ने गलत कदम उठाया और असदुद्दीन ओवैसी साहब की भोली-भाली, चिकनी बातों में लोग फंस गए।” बता दें कि बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली है।
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के लिए उन्होंने महागठबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। इरफान अंसारी ने कहा, “वहां अलायंस में चूक हुई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिए, लेकिन मुसलमानों को कुछ नहीं दिया, यहां तक कि ‘मुस्लिम’ शब्द की जगह भी ‘अल्पसंख्यक’ बोलते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं झारखंड के मुसलमानों को धन्यवाद देता हूं कि वे पूरी तरह सचेत हैं। वे फुरकान अंसारी और मुझ पर भरोसा करते हैं और एकजुट होकर भाजपा को हराते हैं।”
इससे पहले, इरफान अंसारी ने सरकार में सबकुछ ठीक होने के सवाल पर khabarwala24 से बातचीत में कहा, “सब ठीक है। भाजपा ने सिर्फ नैरेटिव सेट करने की कोशिश की थी ताकि सरकार बदनाम हो और जनता गुमराह हो। हमारे मुख्यमंत्री बेहतरीन हैं, हमारे नेता सभ्य और सादगीपूर्ण हैं। भाजपा ने झारखंड की छवि दूसरे राज्यों में खराब की। लेकिन आदिवासी कभी झुकता नहीं है। हम न झुकेंगे, न रुकेंगे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


