श्रीनगर, 27 सितंबर (khabarwala24)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की एक विशेष परियोजना के तहत जम्मू-कश्मीर में 5,061 घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं में क्षतिग्रस्त हुए घरों वाले परिवारों को राहत प्रदान करना है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंजूरी से हजारों प्रभावित परिवारों को सुरक्षा, स्थिरता और आशा की नई किरण मिलेगी।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभारी हूं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुए 5,061 घरों के निर्माण को मंजूरी दी है।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पीएमएवाई-जी की विशेष परियोजना के तहत यह मंजूरी हजारों परिवारों के जीवन में सुरक्षा और स्थिरता वापस लाएगी। एक नया घर परिवारों को आर्थिक स्थिरता हासिल करने में सक्षम बनाएगा, जिससे परिवार की खुशहाली में काफ़ी सुधार होगा।”
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता के लिए केंद्र से संपर्क करेगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ राहत और पुनर्वास उपायों की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी विभागों को अपने आकलन में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि राहत और पुनर्वास के अनुमान बिना किसी देरी के केंद्र को प्रस्तुत किए जा सकें।
उन्होंने बाढ़ के दौरान जारी की गई धनराशि के बारे में पूछताछ की और उन्हें बताया गया कि कई जिलों में इन निधियों का उपयोग अस्थायी पुनर्वास कार्यों में किया गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


