जलपाईगुड़ी, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा थाना क्षेत्र में सांसद और विधायक पर हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई थी, जब दोनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने गए थे। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय में पेश किया गया।
भाजपा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
आदिवासी बहुल बामन डांगा टुंडू इलाके में प्राकृतिक आपदा के कारण कई घर बह गए और लोगों की जान चली गई। इस आपदा से प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए सोमवार को मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागराकाटा पुलिस स्टेशन में नौ हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार और गुरुवार को चार आरोपियों, एकरामुल हक, शाहनूर आलम, गोबिंद शर्मा और तोफेल हुसैन, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, इस घटना ने स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। भाजपा नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की है और इसे सुनियोजित साजिश बताया है।
दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में देरी के कारण गुस्सा भड़का। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


