CLOSE

फ्लाइट कैंसिल होने से अगरतला शो में नहीं जा पाए वायलिन वादक संतोष कुमार नाहर, कहा-परेशान हैं लोग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। एयरलाइन कंपनी इंडिगो द्वारा बीते 4 दिन से फ्लाइट कैंसिल करने की वजह से 3 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं, जो अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए एयरपोर्ट पर समय काटने पर मजबूर हैं। इस बीच हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत शैली के वायलिन वादकों में से एक संतोष कुमार नाहर भी अगरतला में होने वाले अपने शो में नहीं जा पाए।

संतोष कुमार नाहर ने khabarwala24 से बातचीत में बताया कि उनका अगरतला में कार्यक्रम था। उन्हें 5 दिसंबर को जाना था, लेकिन पता चला कि 5 दिसंबर की फ्लाइट कैंसिल हो गई है। आज (शनिवार) फिर टिकट बुक की, सब कुछ अपडेट था और जैसे ही एयरपोर्ट पर आया तो पता चला कि आज की भी फ्लाइट कैंसिल है। मैंने एयरलाइन्स से रिक्वेस्ट भी की और कहा कि उन्हें वाया गुवाहाटी या कोलकाता की टिकट उपलब्ध करा दें, लेकिन ये लोग असमर्थ हैं और 8 दिसंबर से पहले टिकट उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

संतोष कुमार नाहर ने कहा कि अब जाना आज है और टिकट 8 दिसंबर के बाद की मिल रही है तो क्या फायदा? अगरतला में मेरा शो दो महीने से बुक था, लेकिन मैं जा ही नहीं पा रहा हूं। मैंने काउंटर पर जाकर रिफंड वापस करने की रिक्वेस्ट भी की है, लेकिन अब देखना होगा कि वह भी कब तक मिलेगा। मेरे अलावा कई लोग हैं जो अगरतला जाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोग परेशान हैं।

- Advertisement -

इससे पहले भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी इंडिगो में चल रहे संकट की वजह से परेशान हुई थीं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, “इंडिगो बड़ा दुख दीना।”

उन्होंने वीडियो में कहा था कि हर कलाकार को हर मोड़ पर एक नया संघर्ष देखना पड़ता है। समय पर इवेंट में पहुंचना और तैयारी करना एक तरफ और इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से मची अफरातफरी एक तरफ। पहले कोलकाता में हो रहा था और आज मुंबई में। अगर दूसरी एयरलाइन की टिकट लो तो बहुत महंगी पड़ रही है। दूसरी एयरलाइन परेशानी को न समझते हुए फायदा उठा रही है।

एयरलाइन कंपनी इंडिगो बीते चार दिन से लगातार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट कैंसिल कर रही है। अब तक इंडिगो 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर चुका है और एयरपोर्ट पर लोग अगली फ्लाइट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-