CLOSE

भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में 15 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंची, पीएमआई 62.9 रहा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 3 सितंबर (khabarwala24)। भारत के सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ अगस्त में 15 वर्ष के उच्चतम स्तर पर रही है। इससे सर्विस प्रोवाइडर्स को बीते एक दशक की सबसे तेज कीमतों में बढ़ोतरी का मौका मिला है। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।

एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में 62.9 रहा है, जो कि जुलाई में 60.5 था।

जब भी पीएमआई 50 से ऊपर होता है तो यह बढ़ोतरी को दिखाता है।

- Advertisement -

एचएसबीसी के मुख्य भारतीय अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के अनुसार, नए ऑर्डरों में वृद्धि के कारण, भारत का सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स पिछले महीने पंद्रह वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में मांग का एक प्रमुख संकेतक नया व्यवसाय जून 2010 के बाद से सबसे तेज दर से बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय मांग में मजबूती आई है और निर्यात ऑर्डरों में 14 महीनों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई।

मजबूत विदेशी मांग ने सर्विस प्रोवाइडर्स को ग्राहकों के लिए कीमतों में और अधिक आक्रामक वृद्धि करने में सक्षम बनाया। उत्पादन मूल्य मुद्रास्फीति जुलाई 2012 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई और इनपुट लागत नौ महीनों में सबसे तेज दर से बढ़ी।

- Advertisement -

रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त में आगामी वर्ष के लिए व्यावसायिक विश्वास तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो अनुकूल विज्ञापन खर्च और सकारात्मक मांग पूर्वानुमानों से प्रेरित था।

सेवाओं और विनिर्माण को मिलाकर संयुक्त पीएमआई, अगस्त में बढ़कर 63.2 हो गया, जो जुलाई में 61.1 था। यह 17 वर्षों का उच्चतम स्तर है और भारत की अर्थव्यवस्था के दोनों क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक गति को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवाओं और विनिर्माण में मजबूत वृद्धि और अनुकूल मानसून की स्थिति के कारण यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है।

एबीएस/

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-