CLOSE

Indian Veterinary Association:विजन 2030 का डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु बैठक में किया मंथन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज नई दिल्ली: Indian Veterinary Association (इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन) नई दिल्ली की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित हुई। जिसमें देश के पशु चिकित्सा जगत में आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में नीतियों के निर्धारण हेतु केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देने के लिए विजन 2030 का डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु बैठक मे मंथन किया गया। बैठक मे इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन के पदाधिकारीयों, विभिन्न राज्यों की एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव, तथा पशु चिकित्सा जगत के प्रख्यात विद्वानों और विभूतियों द्वारा सहभागिता की गई।
दो दिवसीय बैठक के मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. ए.के. मिश्रा, पूर्व वाइस चांसलर सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तथा पूर्व चेयरमैन ए.एस.आर.बी. तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में डॉ उमेश चंद्र शर्मा प्रेसिडेंट इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन एवं वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया उपस्थित रहे।

डा. सुधीर त्यागी ने किया प्रतिनिधित्व

उत्तरप्रदेश से पैट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के डा. सुधीर त्यागी ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में डा उमेश चंद्र शर्मा, प्रेजिडेंट इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने पैट प्रैक्टिर विंग का प्रभारी मनोनित किया, जिससे भारत के विशेषकर उत्तरप्रदेश के समस्त प्राइवेट पैट प्रैक्टिशनर की समस्यायों का निराकरण जल्द से जल्द हो सकेगा।

विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई

- Advertisement -

दो दिवसीय बैठक में डॉ उमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष आईवीए के समक्ष विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें मुख्य रूप से देश भर में पशु पालन एवं डेयरी के क्षेत्र में एक पद, एक समान कार्य एक वेतन की अवधारणा को लागू किए जाने, एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिए जाने, देशभर में पशु चिकित्सा की गतिविधियों को समरूपता प्रदान किए जाने, महिला पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनको आगे बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाने, देशभर में पशु चिकित्सा का समरूप पाठ्यक्रम बनाने, अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन काउंसिल ऑफ वेटरनरी रिसर्च (ICVR) बनाने, संगठन की संरचनात्मक मजबूती के लिए प्रयास किए जाने तथा देश के विभिन्न राज्यों में पशु चिकित्सकों को उनके कार्य क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के निराकरण और सुधार हेतु प्रयास करने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक का आयोजन केरल गवर्नमेंट ऑफिसर वेटरनरी एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रकाश राव, अध्यक्ष नेशनल अकैडमी ऑफ वेटरनरी साइंसेस नई दिल्ली बैठक में मुख्य रूप से डॉ दिलीप चंद्रन अध्यक्ष केरल गवरमेंट वेटेरिनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन, डॉ. दीपांकर सेठ जोनल सेक्रेटरी, डा विजय कुमार कोषाध्यक्ष , डॉ विजय झा, डा. रेड्डी, डॉ. लक्ष्मी डा. आरएमवी प्रसाद, डा. जया, डा अरुणा, डा. अनुपम अग्रवाल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-