Khabarwala 24 News New Delhi : India Drones Defence Capabilities आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के पास दुनिया का सबसे पावरफुल और खतरनाक ड्रोन MQ9 Reaper है। दुनिया का सबसे खतरनाक और एडवांस्ड ड्रोन माना जाता है।
इसे अमेरिका ने बनाया है और इसका इस्तेमाल दुश्मन की निगरानी, जासूसी और हमला करने के लिए किया जाता है। ये ड्रोन बहुत लंबे समय तक और ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसके अलावा दुश्मन के ठिकानों पर चुपके से सटीक हमला कर सकता है। मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है। पाकिस्तान ने तुर्की और दूसरे देशों के हथियारों के भरोसे भारत को निशाना बना रहा है। हालांकि भारत ने उनके सभी ड्रोन को चकनाचूर कर दिया है।
दुनिया का खतरनाक ड्रोन (India Drones Defence Capabilities)
खास बात है ताकत और रेंज। MQ-9 Reaper की उड़ान की रेंज करीब 1900 किमी है और ये 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। इसकी रफ्तार लगभग 482 किलोमीटर प्रति घंटा है। ये ड्रोन एक बार में 1800 किलोग्राम तक फ्यूल लेकर उड़ान भर सकता है और 1700 किलोग्राम तक हथियार भी ले जा सकता है।
कैसे होता है कंट्रोल? (India Drones Defence Capabilities)
MQ-9 Reaper को जमीन पर बैठे दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स वीडियो गेम की तरह कंट्रोल करते हैं। इसकी लंबाई 36.1 फीट, विंगस्पैन 65.7 फीट और ऊंचाई 12.6 फीट होती है। इसका खाली वजन करीब 2223 किलोग्राम होता है।
लेजर गाइडेड बम भी (India Drones Defence Capabilities)
हथियारों की बात करें तो इसमें 7 हार्ड प्वाइंट होते हैं। इस पर 4 AGM-114 हेलफायर मिसाइलें लगती हैं, जो हवा से जमीन पर सटीक हमला करती हैं। इसके अलावा इसमें दो GBU-12 Paveway II लेजर गाइडेड बम भी लगाए जाते हैं। ये हथियार इसे और भी खतरनाक बनाते हैं।
भारत के पास ये ड्रोन (India Drones Defence Capabilities)
अब सवाल आता है कि क्या भारत के पास ये ड्रोन है? तो इसका जवाब है हां भारत और अमेरिका के बीच MQ-9 Reaper ड्रोन की डील पहले ही हो चुकी है। इस डील की कुल कीमत करीब 34,500 करोड़ रुपये है। भारत में इन ड्रोन्स के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग के लिए एक खास फैसिलिटी भी तैयार की गई है। जिससे इनका रख-रखाव देश में ही किया जा सकेगा।


