राहुल गांधी में ‘भारत विरोधी’ और विपक्ष में ‘रावण’ की आत्मा है : आचार्य प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कोलंबिया यात्रा के दौरान भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया था। उनके बयान पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की।उन्होंने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में कोलंबिया यात्रा के दौरान भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया था। उनके बयान पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान को भारत विरोधी करार देते हुए कहा, “लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे नेता विपक्ष के नेता बन बैठे हैं। विपक्षी दलों ने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया, लेकिन वह बार-बार विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। कभी-कभी लगता है कि उनके भीतर भारत विरोधी आत्मा बस चुकी है। यह उनकी आदत और फितरत बन गई है।”

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाकर तालियां बटोरना चाहते हैं, जो विपक्ष के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने विपक्ष की तुलना ‘रावण’ से करते हुए कहा, “रावण न दिल्ली में है, न मुंबई में, न हरियाणा में, न उत्तर प्रदेश में। रावण तो विपक्ष की आत्माओं में बस चुका है। आज विपक्ष के आचरण और विचार रावण जैसे हो गए हैं।”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सुझाव दिया कि यदि देश को मजबूत करना है, तो विपक्ष को भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ खड़ा होना होगा। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि वो ‘मोदी विरोध’ की राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में काम करें। विपक्ष भारत विरोधी बयानों से बचे और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखे।

- Advertisement -

आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक स्वीकार्यता का जिक्र करते हुए कहा, “आज पूरी दुनिया पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है और भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे समय में विपक्ष के नेताओं को ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के साथ भारत की संस्कृति को अपनाकर देश को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।”

पाकिस्तान के प्रति भी आचार्य प्रमोद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान कभी भारत का भला नहीं चाहता। हमने हमेशा उदारता दिखाई, लेकिन पाकिस्तान ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। वह कुत्ते की पूंछ की तरह है, जो कभी सीधी नहीं हो सकती।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News