मुंबई, 27 सितंबर (khabarwala24)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दवाइयों पर 100 फीसद टैरिफ लगाए जाने के कदम को ‘धमकी भरा’ बताया है।
शाइना एनसी ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में दावा किया कि आज की तारीख में भारत की स्थिति मजबूत है। भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। अमेरिकी राष्ट्रपति को जितने पैंतरे करने हैं, कर लें, लेकिन अंत में उन्हें भारत के पास ही लौटना होगा। आज की तारीख में हर कोई भारत की शक्ति से अवगत है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कोई भी कदम सोच समझकर उठाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दवाइयों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ऐसा करके उन्होंने हेल्थ सेक्टर में भूचाल लाने का काम किया है। भारत के पास दवा प्राप्त करने के लिए अमेरिका के अलावा अन्य स्रोत भी मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में अमेरिका को अपनी इस गलतफहमी से दूर हो जाना चाहिए कि वह ऐसा करके भारत पर किसी भी प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव स्थापित कर लेगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह नीति बिल्कुल भी काम आने वाली नहीं है। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति को ऐसा लग रहा है कि वह अपने इस कदम से भारत पर किसी भी प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में सफल रहेगा, तो यह उसकी गलतफहमी है।
शाइना एनसी ने कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का सवाल है। ऐसी स्थिति में मेरी अमेरिकी राष्ट्रपति से यही अपील है कि वो ऐसा करके किसी के लिए चुनौतियां पैदा नहीं करें। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ऐसा करके ना सिर्फ भारत के साथ रिश्ते खराब कर रहे हैं, बल्कि उसे धमकी देने का भी काम कर रहे हैं, जिसके नतीजे आने वाले दिनों में बुरे ही हैं। मैं समझता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज की तारीख में आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है।
शाइना एनसी ने कहा कि शहबाज शरीफ का खुलेआम आतंकवाद की आलोचना करना समझ से बाहर है। सबसे पहले पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। उसे यह समझना होगा कि किस तरह उसे यहां से आतंकियों को तैयार किया जाता है। आज की तारीख में पाकिस्तान आतंकवादियों की जन्मस्थली बन चुका है। ऐसी स्थिति में आतंकवाद के संबंध में किसी भी प्रकार का बयान पाकिस्तानी आतंकवाद की आलोचना करना शोभा नहीं देता है। वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर विक्टिम कार्ड खेलते हैं। मैं समझती हूं कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, उन्हें नजरअंदाज करना जरूरी है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


