CLOSE

Hyderabad में सेक्स स्ट्रीमिंग का चौंकाने वाला मामला, बेटियों की फीस के लिए दंपत्ति ने बेचे अश्लील वीडियो

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News: हैदराबाद (Hyderabad) में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपत्ति ने अपनी बेटियों की कॉलेज फीस भरने के लिए सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस जोड़े को मोबाइल App पर अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि समाज में आर्थिक तंगी के कारण लोगों के सामने आने वाली मजबूरियों को भी उजागर करती है।

आर्थिक तंगी ने बनाया अपराधी (Hyderabad)

पुलिस के अनुसार, यह दंपत्ति अपनी दो बेटियों की कॉलेज फीस भरने में असमर्थ था। उनकी दोनों बेटियां पढ़ाई में बेहद होशियार हैं। एक बेटी बीटेक के दूसरे साल में है, जबकि दूसरी ने हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा में 470 में से 468 अंक हासिल किए और कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रही थी। पति एक ऑटो ड्राइवर है, लेकिन उसकी खराब तबीयत के कारण वह इलाज का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। आर्थिक तंगी के चलते इस जोड़े ने आसान और गलत रास्ता चुना।

कितने में बिकते थे Live और Recorded वीडियो

पुलिस ने गुरुवार को अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर से इस दंपत्ति को गिरफ्तार किया। उनके घर से High Definition कैमरे और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। यह जोड़ा अपने सेक्स के Live और Recorded वीडियो को एक मोबाइल App के जरिए बेचता था। खास तौर पर ऐसे युवा जो इस तरह के Content के लिए पैसे देने को तैयार थे, उनके टारगेट थे। एक Live वीडियो की कीमत 2,000 रुपये थी, जबकि Recorded क्लिप 500 रुपये में बेची जाती थी।

- Advertisement -

कैसे हुआ खुलासा (Hyderabad)

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट से यह जोड़ा ऑटो चलाने से कहीं ज्यादा कमाई कर रहा था। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए Live Streaming के दौरान मास्क का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने High-Quality कैमरों का उपयोग किया ताकि वीडियो की Quality अच्छी रहे। ईस्ट जोन टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उनके घर पर छापा मारा गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। साथ ही, जो लोग इनसे वीडियो खरीद रहे थे, उन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-