CLOSE

तमिलनाडु में सड़क हादसे पर सीएम स्टालिन ने जताया दुख, मृतक के परिवार को 3 लाख मुआवजा देने का ऐलान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

चेन्नई, 14 मार्च (khabarwala24)। तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक के परिवार और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह हादसा शुक्रवार सुबह 6 बजे चेन्नई-कुंभकोणम नेशनल हाईवे पर वानियामपालायम गांव के बस स्टैंड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोलियानूर से पनरुति की ओर जा रही एम-सैंड से भरी एक टिपर लॉरी अचानक सामने चल रही एक कार के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कार में सवार 65 वर्षीय सेकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -

हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वीरवेलु (65), सेंगरी (58), पकीअम (55) और सुधाकर (45) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मुंडियामपक्कम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने इन चारों घायलों के लिए विशेष इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मृतक के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री सामान्य राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सेकर के परिवार को तीन लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

- Advertisement -

सरकार का कहना है कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी और घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-