मुंबई, 22 फरवरी (khabarwala24)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सोच सिर्फ देश विरोधी है।
मुंबई में khabarwala24 से बातचीत में शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं और सरकार की बुराई करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करते हैं और हर सरकार के अच्छे काम की बुराई करते हैं। गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह ट्रीट करना चुना है, लेकिन आप भले ही पीएम मोदी का जितना अपमान कर लीजिए, भारत की जनता उतना ही प्यार पीएम मोदी को देगी।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ‘हिन्दू कोई धर्म नहीं, भारत एक देश है’ बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि जो लोग भारत में सनातन को नहीं समझते, जो हिंदुत्व और हिंदू धर्म को नहीं समझते, जो लोग इटली को ही समझते हैं, वे कैसे समझेंगे कि भारत में कितने धर्म हैं? हमने हमेशा माना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एक ही समुदाय का हिस्सा हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों में यह भूलती दिख रही है। हिंदू धर्म सिर्फ एक धर्म नहीं है, यह जीवन जीने का एक तरीका है।
तालिबान के कानून पर मशहूर लेखक जावेद अख्तर के बयान का समर्थन करते हुए शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि हमें जावेद अख्तर जैसे थॉट लीडर्स की तारीफ करनी चाहिए जो तालिबान के खिलाफ बोलते हैं। तालिबान का कहना है कि अगर पत्नियां अपने मायके जाती हैं तो उन्हें पीटना लीगल है। यह सोच कितनी पुरानी है, और ये सो-कॉल्ड मौलाना और मुफ़्ती जो इस तरह की सोच रखते हैं, उनकी अलग तरह से बुराई करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि उनकी कौम के लोग ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।
मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 21 फरवरी को किए पोस्ट में लिखा कि तालिबानों ने पत्नी को पीटने को कानूनी मान्यता दे दी है, जब तक कोई हड्डी न टूटे। अगर कोई पत्नी पति की इजाजत के बिना अपने मायके जाती है, तो उसे तीन महीने की जेल होगी। मैं भारत के मुफ्ती और मुल्लाओं से निवेदन करता हूं कि वे इसकी बिना शर्त निंदा करें, क्योंकि यह सब उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


