CLOSE

शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर तंज, शून्य पर सिमट रही है पार्टी, अब कोई नहीं कर रहा पसंद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 3 मार्च (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर सिमट गई और बिहार में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसको कोई पसंद नहीं कर रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन की संभावना कम है।”

उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और स्थिर नेतृत्व चाहती है। इसीलिए एनडीए को सत्ता में ला रही है। जनता को भी पता है कौन सी पार्टी उनका विकास कर सकती है। कांग्रेस को अब कोई पसंद नहीं करना चाहता है।

- Advertisement -

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए हुसैन ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, न कि उत्तर कोरिया जैसा तानाशाही शासन वाला राष्ट्र है। जब राहुल गांधी के पास ठोस तर्क नहीं होते तो वे मुद्दों से भटकने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस नेतृत्व अपनी ही पार्टी में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं करता है। राहुल गांधी जनता को गुमराह करने के लिए समय-समय पर इस तरह का बयान देते रहते हैं, जिससे लोगों में भ्रम फैल जाए, लेकिन ऐसा कभी होता नहीं है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी चाहती है कि मृत लोगों के नाम भी मतदाता सूची में बने रहें। इसीलिए लगातार वो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। उनको भी पता है कि एसआईआर हो जाने से फर्जी वोट नहीं पड़ पाएंगे। मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार एनडीए की सरकार आ रही है। राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा और उसे देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में शामिल किया जाएगा।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लोग उनके संबोधनों को गंभीरता से सुनते हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-