मुजफ्फरपुर, 20 मार्च (khabarwala24)। सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एचबीसीएचआरसी), मुजफ्फरपुर ने असिस्टेंट मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एचबीसीएचआरसी की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में दिए गए आधिकारिक ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल के दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अप्लाई कर दें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस या बीडीएस, पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा प्रशासन में एमडी या डीएनबी, या अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा प्रशासन/प्रबंधन में एमएचए या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 7 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी 1,32,000 रुपए प्रति महीने होगी।
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आजोजन 7 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच निर्धारित केंद्र ‘होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर, उमानगर, मुजफ्फरपुर (बिहार) – 842004’ पर होगा। ऐसे में इंटरव्यू में पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचबीसीएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में दिए आधिकारिक ईमेल पर मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई करें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


