गोरखपुर, 19 मार्च (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत में कहा कि योगी सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया है। आज की तारीख में प्रदेश में भय मुक्त और अपराध मुक्त माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था के प्रति भी लोगों का विश्वास बढ़ा है। लेकिन, पहले ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। आज लोग सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को सजा दिलाने में सबसे आगे रही है। राज्य में अब अपराध को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके इतर, हमारी सरकार ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। आज की तारीख में आप सड़क से लेकर रेल तक की स्थिति देख लीजिए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए काम किया है और आगे भी इसी तरह से हम काम करते रहेंगे। हमने कभी-भी प्रदेश के विकास की दिशा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया है और ना ही आगे किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अगर मैं खुद अपने विभाग की बात करूं, तो मुझे खुद केंद्र सरकार की तरफ से मछुआरों के बीच में पैसे वितरित करने के लिए एक उचित राशि दी गई। हमने मछुआरों के परिवारजनों को भी आर्थिक रूप से विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पूरा खाका पहले से ही तैयार किया जा चुका है, सबकुछ उसी के अनुरूप किया जा रहा है। इसके इतर, हमने महिलाओं को भी सशक्त करने की दिशा में काम किया। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह सब काम तभी संभव हो पाएगा, जब हमारे अंदर इच्छा शक्ति होगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मछुआरों की आय को दोगुनी करने का काम किया है। इस तरह से देखें, तो अब प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। आप 2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश की स्थिति को देख लीजिए। दोनों में आपको जमीन आसमान का अंतर दिख जाएगा। कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि हमने अपने सभी वादे को पूरा किया है। हमने हर क्षेत्र में काम किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


