CLOSE

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 7 मार्च (khabarwala24)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के बख्तियारपुर में विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन, स्वतंत्रता सेनानी डुमर सिंह की प्रतिमा स्थल के पास पार्क और गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का निरीक्षण किया। मौके पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बन रहे 2 लेन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह काम इस महीने पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने एनएच-30 और एसएच-106 को जोड़ने वाले इस ब्रिज को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिज बनने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एसएच-106) और नया फोरलेन (एनएच-30) आपस में जुड़ जाएंगे। इससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में आसानी होगी, समय की बचत होगी और यातायात सुगम बनेगा। बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को दोनों पथों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे छात्रों और शिक्षकों को काफी फायदा होगा।

- Advertisement -

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए पांच मंजिला भवन का जायजा लिया, जिसमें 45 कक्ष बनाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया ताकि छात्रों को पढ़ाई में सुविधा मिले। मुख्यमंत्री ने पुराने भवन को देखकर कहा कि वे बचपन में इसी स्कूल में पढ़े थे और उनकी कई पुरानी यादें इससे जुड़ी हैं। उन्होंने स्कूल परिसर के पास स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डुमर सिंह की प्रतिमा स्थल के निकट बन रहे पार्क को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

फिर मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल और पहुंच पथ का स्थल निरीक्षण किया। वे अथमलगोला प्रखंड के करजान से कल्याणपुर होते हुए गंगा तट तक गए और निर्माण प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि पुल और पहुंच पथ का काम तेजी से चल रहा है और इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा, महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर यातायात का दबाव कम करेगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी और समय बचेगा। पुल महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक जगहों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों तक पहुंच आसान बनाएगा। यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनेगा।

यह परियोजना पटना जिले के करजान (बख्तियारपुर) से राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से शुरू होकर समस्तीपुर जिले के ताजपुर में राष्ट्रीय उच्च पथ-28 तक जाती है। कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा पर पुल 5.51 किलोमीटर और पहुंच पथ 45.75 किलोमीटर है।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों में विकास को लेकर उत्साह बढ़ा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-